Vikasnagar News: बरोटीवाला में 200 किरायेदारों-बाहरी लोगों का सत्यापन
Vikasnagar News: रविवार को पुलिस ने बरोटीवाला क्षेत्र में किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए अभियान चलाया। लगभग 200 लोगों का सत्यापन किया गया और 11 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जुर्माना के तहत 1.10 लाख रुपये का जुर्माना न्यायालय के लिए अध्यारोपित किया गया। पुलिस ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सत्यापन के महत्व पर जोर दिया।
Vikasnagar News: किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने रविवार को बरोटीवाला क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर किरायेदारों और अन्य बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाई। अभियान के दौरान करीब 200 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि, 11 मकान मालिकों के चालान कर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना न्यायालय के लिए अध्यारोपित किया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले छह अन्य लोगों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। इनसे तीन हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घर, दुकान या अन्य परिसर किराये पर देने से पहले संबंधित किरायेदार का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। कहा कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।


