
मारपीट मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में एक महिला के ससुराल और मायके पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। इस विवाद में कई लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में एक महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बुलाकीवाला निवासी ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से मायके में रह रही बहू को लेने गए थे। जहां उनका आपसी विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि विकासनगर के बुलाकीवाला निवासी नाजिश ने तहरीर देकर बताया कि उसकी देवरानी साजिदा अपनी भतीजी आसमा के खुशहालपुर स्थित घर में गई थी।
घर में पहुंचते ही सोहिल, शाहरूख, राहिल, रोसिब, सावेज, मेहरूज, सारूक, सलमा और शब्बौ ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। खुशहालपुर निवासी आसमा ने भी तहरीर देकर बताया कि वह घर में अकेली थी। उसके चाचा जहीर, नौशाद, सावेज, सोयब, जुनैद ने उन्हें घर चलने के लिए कहा। उससे गाली -गलौच कर मारपीट की। पति महरुज और ससुर महबूब ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। उनके ससुर महबूब को गंभीर चोटे आई। दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




