Vikasnagar News: सट्टा खिलाने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Vikasnagar News: कोतवाली पुलिस ने बाड़वाला में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार लोगों और ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 18,210 रुपये नकद और जुआ खेलने के सामान बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Vikasnagar News: कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18,210 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक पॉकेट डायरी, गत्ता और पेन बरामद किए गए हैं। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शनिवार देर रात को बाड़वाला स्थित आरामशीन क्षेत्र में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे यासीन, सूली, असगर अली और बल बहादुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 16,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
इसके साथ ही सहारनपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाने के आरोप में शराफत अली निवासी मदीना बस्ती, विकासनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक पॉकेट डायरी, गत्ता, पेन तथा 1,560 रुपये नकद बरामद हुए। उसके खिलाफ भी धारा 13जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जज के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


