हरबर्टपुर में सट्टा खिलाते दो बुजुर्ग गिरफ्तार

Apr 06, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर में सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा

हरबर्टपुर में सट्टा खिलाते दो बुजुर्ग गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर में सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरबर्टपुर क्षेत्र में आम के बगीचे के पास दो व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए लोगों को सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाब (61) निवासी जमनीपुर, सहसपुर और नासिर (62) निवासी रामबाग, ऐटनबाग, विकासनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलवाते थे और जीतने वाली रकम में से कमीशन लेकर भुगतान करते थे।

बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पॉकेट डायरी और 8050 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।