
7.84 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
सहसपुर थाना पुलिस ने 07.84 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में हुई है, जिसके...
सहसपुर थाना पुलिस ने 07.84 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गोवंश अधिनियम, एनडीपीएस ऐक्ट आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगातार खाली प्लाटों आदि स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। बताया कि चेकिंग के दौरान गुरुवार को धर्मावाला चौक से टिमली की तरफ जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को 7.84 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी खुशहालपुर सहसपुर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नौ मुकदमें दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


