Vikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर में हुई बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे के लिए चोरी की थी और चोरी की गई बाइक बरामद की गई। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Vikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर से बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर यमुनानगर हरियाणा में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि निखिल राघव निवासी वार्ड नंबर-पांच, आसनबाग हरबर्टपुर ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी बाइक 16 अगस्त 2026 की दोपहर करीब तीन बजे सरस्वती डिजिटल सर्विसेज, हरबर्टपुर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में संदिग्ध के संबंध में जानकारी जुटाई गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामपुर मंडी छतरी से ढालीपुर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर इसरान पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम दबेड़ा कलां, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए दुपहिया वाहन चोरी करता है। चोरी किए गए वाहनों के अलग-अलग पार्ट्स निकालकर बेचने और उससे मिलने वाली रकम से नशे की जरूरत पूरी करने की बात आरोपी ने स्वीकार की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार