Vikasnagar News: वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

Vikasnagar News: विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 सितंबर को चोराई गई बाइक के लिए शिकायत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी नशे का आदी है और लत पूरी करने के लिए चोरी कर रहा था।

Vikasnagar News: वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Vikasnagar News: हरबर्टपुर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अब्दुल कादिर निवासी हरबर्टपुर ने 10 सितंबर को तहरीर दी। बताया कि पांवटा रोड स्थित खाला के पास से उसकी बाइक चोरी कर ली गई है। केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच में अहम सुराग मिलने पर गुरुवार रात चेकिंग के दौरान कुंजा से हाईवे जाने वाले मार्ग से आरोपी विकास पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी धौलाकुआं, नाहन रोड, थाना माजरा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। वह बाइक के पुर्जे निकालकर उन्हें बेचने की तैयारी में था। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार