ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगर सिटी पार्क में रोपे पौधे

सिटी पार्क में रोपे पौधे

सेवियर्स ग्रुप एवं वन विभाग के तहत सिटी पार्क कालसी में हरेला पर्व मनाया गया। वन कर्मियों व ग्रुप सदस्यों ने पार्क में विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प...

 सिटी पार्क में रोपे पौधे
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 22 Jul 2018 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवियर्स ग्रुप एवं वन विभाग के तहत सिटी पार्क कालसी में हरेला पर्व मनाया गया। वन कर्मियों और ग्रुप सदस्यों ने पार्क में विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सिटी पार्क में आयोजित पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष प्रदीप तोमर व वन क्षेत्राधिकारी मंगलदास ने पौधा लगाकर किया। उन्होंने संस्था पदाधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसके बाद संस्था सदस्यों ने पार्क में 50 से अधिक पौधे लगाये। अध्यक्ष तोमर ने बताया कि संस्था के तहत हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के तहत संस्था ने एक हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर अभिषेक यादव, किशन चौहान, दिनेश तोमर, मयंक जैन, मुकेश, रवि, नारायण चौहान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें