ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरचकराता वन प्रभाग की 99 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण

चकराता वन प्रभाग की 99 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण

चकराता वन प्रभाग अन्तर्गत इस सीजन में वृहत पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग ने प्रभाग की चार रेंजों को वनीकरण के लिए चयनित किया...

चकराता वन प्रभाग की 99 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 04 Jul 2018 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता वन प्रभाग अन्तर्गत इस सीजन में वृहत पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग ने प्रभाग की चार रेंजों को वनीकरण के लिए चयनित किया है।

डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि चकराता वन प्रभाग के रीवर रेंज में 57 हेक्टेयर, रिखनाड रेंज में 20 हेक्टेयर, कनासर रेंज में 12 हेक्टेयर व मोल्टा रेंज में 5 हैक्टेयर बहुदेशीय प्रजाति के वनों का रोपण किया जाना है। बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित वन क्षेत्राधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें