Vikasnagar News: त्यूणी-चकराता-मसूरी मार्ग पर खोला जाए पेट्रोल पंप
Vikasnagar News: त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप की कमी के कारण वाहन चालकों और पर्यटकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजकर पेट्रोल पंप लगाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और स्थानीय व्यापार प्रभावित न हो।

Vikasnagar News: त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन चालकों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के प्रमुख मोटर मार्ग पर त्यूणी से लेकर चकराता, जमना पुल तक लगभग सौ किलोमीटर क्षेत्र में कोई पेट्रोल पंप नहीं है। जबकि पर्यटक और महासू देवता मंदिर हनोल में आने-जाने वाले श्रद्धालु यहीं से गुजरते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन डीजल-पेट्रोल न मिलने से यात्रियों को खासी परेशानी होती है।
पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं होने से कई बार पर्यटक इस मार्ग पर सफर करने से परहेज करते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होता है। व्यापारी भी कई बार मार्ग पर पेट्रोल पंप खोलने की मांग कर चुके हैं, जिससे इस मार्ग पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक हो सके। बताया कि अधिकांश पर्यटक पूरे क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का भ्रमण नहीं कर पाते हैं। ज्ञापन में होटल व्यवसायियों ने बताया कि चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप का होना जरूरी है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिल सके। ज्ञापन भेजने वालों में फतेह सिंह राणा, जयपाल राणा, सरदार सिंह, कुंवर सिंह, धूम सिंह, सीताराम नौटियाल, राहुल पुन, जगतराम, राधे चौहान, श्याम सिंह राणा धन सिंह आदि रहे।


