ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरप्रदेश की जनता भी बदलाव मांग रही है: डिम्पल सिंह

प्रदेश की जनता भी बदलाव मांग रही है: डिम्पल सिंह

आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नगर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की...

प्रदेश की जनता भी बदलाव मांग रही है: डिम्पल सिंह
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 31 Jul 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

शनिवार को नगर क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष डिम्पल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं के साथ पार्टी में स्वागत भी किया।

डिम्पल सिंह ने कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भी प्रदेश में बदलाव मांग रही है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से जनता ऊब चुकी है। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सेना, गुलफाम अहमद, गुमान सिंह, आसिफ अहमद, ईमान, रईस कुरैशी, आदिल खान, शमशाद, वकास खान, राहुल भट्ट, रामपाल राठौर, सलमान खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें