ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरईद की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक

ईद की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक

संभवत: बुधवार को होने वाली ईद की तैयारियों को लेकर समुदाय के लोग जोर शोर से जुट गए हैं। परिवार के सभी सदस्य नए कपड़ों से लेकर अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई...

ईद की तैयारियों में जुटे लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 03 Jun 2019 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाता ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग जोर शोर से जुट गए हैं। परिवार के सभी सदस्य नए कपड़ों से लेकर अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग बेसब्री से ईद के दिन का इंतजार कर रहे हैं। महीने भर से अल्लाह की इबादत में लगे अकीदतमंदों ने ईद को लेकर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। चांद के दीदार के साथ ईद हो जाएगी। जिसको लेकर सभी रोजेदार एवं घर-परिवार के सदस्य भी उत्सुक हैं। ईद पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। लोग सेंवई, मिठाई, नए कपड़े, जूते, धार्मिक टोपी आदि की खरीददारी में जुटे हुए हैं। सोमवार सुबह से ही बाजारों में पर्व की रंगत दिखाई दी। मुख्य बाजार विकासनगर सहित क्षेत्र के हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, धर्मावाला आदि बाजारों में खरीददारों की अच्छी खासी आमद लगी रही। मुख्य बाजार में ईद की खरीददारी कर रहे अमजद व अशरफ ने बताया कि दिन-रात अल्लाह की इबादत करते-करते एक महीना गुजर गया है। अब तो, बेसब्री से ईद का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें