ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरजनविरोधी भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं लोग: प्रीतम

जनविरोधी भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं लोग: प्रीतम

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी में शामिल नयें...

जनविरोधी भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं लोग: प्रीतम
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 21 Sep 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता।संवाददाता

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी। कहा कि भाजपा सहित विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस में शामिल होकर जनविरोधी भाजपा की सरकार से मुक्ति चाहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली डबल इंजन की सरकार ने लोगों को दाने दाने के लिए मोहताज कर दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकारी विभागों में नियुक्तियों के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन अंदरखाने विभागों में खाली पदों को समाप्त किया जा रहा है। इसके चलते अब लोगों का भाजपा से मोहभंग होकर वे कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। चकराता विधानसभा क्षेत्र गबेला व भंजरा गांव से करीब चार दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख निधि राणा, अमरसिंह, प्रधान तुलसी, आनंद सिंह, खजान सिंह, चमन सिंह, केदार सिंह, रूपराम, मुकेश शर्मा, दिनेश, मोहन सिंह, जवाहर सिंह व अन्य रहे मौजूद।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें