ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकांग्रेस सरकार बनने पर होगा जनता की समस्याओं का निराकरण: नवप्रभात

कांग्रेस सरकार बनने पर होगा जनता की समस्याओं का निराकरण: नवप्रभात

विकासनगर। संवाददाता कांग्रेस के जन संपर्क अभियान के तहत रविवार को पूर्व काबिना मंत्री...

कांग्रेस सरकार बनने पर होगा जनता की समस्याओं का निराकरण: नवप्रभात
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 05 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के जन संपर्क अभियान के तहत रविवार को पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने हरबर्टपुर निकाय क्षेत्र में जनता से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी समस्याओं के निराकरण की बात कही। बताया कि जन संपर्क अभियान के दौरान 26 परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व काबिना मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में जनता की दुश्वारियां बढ़ाई हैं। कांग्रेस शासन काल में रसोई गैस का दाम में एक से दो रुपए की वृद्धि होने पर गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर आंदोलन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता अब सिलेंडर के दाम हजार रुपए पार होने पर मौन हैं। इसके साथ ही दाल, सब्जी के दामों में की वृद्धि हुई है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को महंगाई की उपहार में दी है। अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार महंगाई वाले दिन दे रही है। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी पर भी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार साबित हो रही है। जिन विकास कार्यों की नींव कांग्रेस शासन काल में पड़ी थी, उन्हें सरकार अब अपनी उपलब्धि बता रही है। कहा कि जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का गठन होगा और आम लोगों की सभी दुश्वारियों का समाधान होगा। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, मोनू राघव, दिनेश कुमार, माम चंद रोहिला, राजकुमार गोयल, चिरंजीलाल, नवीन कुमार सैनी, शिवम रोहिला, सुमेर चंद, भरत सिंह, कुसुम लता यादव, लीला देवी, पार्वती, सुषमा, गीता, मौ. असलम, फुरकान, नवाब आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें