Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में अभिभावक गोष्ठी एवं पीटीएम आयोजित
Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ विकासनगर में अभिभावक गोष्ठी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया और अभिभावकों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के प्रति सजग रहने का आवाहन किया गया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों की भूमिका पर बल दिया।
Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ विकासनगर में शुक्रवार को अभिभावक गोष्ठी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतिदिन संचालित होने वाली शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में पंचांग वाचन, आज का विचार, दैनिक समाचार, बोधकथा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा से अभिभावकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, मुख्य अतिथि राम आसरे चौहान, छत्रपाल सिंह, दरवान सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा तथा छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि राम आसरे चौहान ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी बल दिया।
वहीं दरवान सिंह ने अभिभावकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य उपलब्धियों के साथ चल रहे विकास कार्यों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभिभावकों को दी गई। समापन पर प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के प्रति निरंतर सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति डबराल ने किया। इस अवसर पर गुलजार सिंह, विकास नागर, बाज सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


