ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरप्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन

श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर रविवार रात बाजार स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने शब्द कीर्तन का गुणगान किया। गुरुद्वारे में आयोजित लंगर...

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 06 Nov 2017 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर रविवार रात बाजार स्थित गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने शब्द कीर्तन का गुणगान किया। गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबंधन कमेटी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। गुरुद्वारे में आयोजित भव्य कीर्तन दरबार से पूर्व सहज पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद आयोजित कीर्तन दरबार में रागी अजय सिंह और मान सिंह ने एक से बढ़कर एक शबद सुनाकर संगतों को निहाल किया। इस दौरान बच्चों ने भी कीर्तन दरबार का आयोजन किया। नन्हें बच्चों ने गुरु चरण में शबद र्कीतन कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कमेटी की ओर से प्रधान अरविंद पाल कुकरेजा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीपक मोहल, अरविंद कौर, दलजीत नागपाल, रविंदर पाल सिंह, सोनू और तीर्थ कुकरेजा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा एचपी सिंह, डॉ हरभजन सिंह, तीर्थ कुकरेजा, आरपी सिंह, दलजीत नागपाल, अनिल चांदना, राहुल चांदना, जसपाल नागपाल, परमजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, मनीष कुकरेजा, आशीष, मोनित दुसेजा, अरविंद कौर, अविनाश, सोनिया, ममता चांदना, जसविंदर कौर, सिमरन कौर, नेहा, मोनिका आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें