खुखरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान विकासनगर क्षेत्र में अभियान...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 13 Nov 2023 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें
कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान विकासनगर क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र शमशाद, निवासी टीचर्स कॉलोनी सहसपुर को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
