ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरटिकट का जश्न अब विजय दिलाने में तब्दील करें कार्यकर्ता: आर्येंद्र

टिकट का जश्न अब विजय दिलाने में तब्दील करें कार्यकर्ता: आर्येंद्र

भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में जनता ने खून के आंसू बहाये सेलाकुई। संवाददाता सहसपुर सीट पर काग्रेस का टिकट आर्येंद्र शर्मा को टिकट मिलने के बाद...

टिकट का जश्न अब विजय दिलाने में तब्दील करें कार्यकर्ता: आर्येंद्र
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 23 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सहसपुर सीट पर कांग्रेस का टिकट आर्येंद्र शर्मा को मिलने के बाद से कार्यकर्ता जोश में हैं। कार्यकर्ताओं ने टिकट की घोषणा के बाद जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि अब जश्न मनाने का समय नहीं है। कार्यकर्ता अपना जोश जश्न के बजाय पार्टी को जीत दिलाने में झोंक दें।

रविवार को सहसपुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले आर्येंद्र शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ता जश्न मनाते रहे। झाझरा, सुद्धोवाला, भाऊवाला, सेलाकुई, कारबारी आदि क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने को कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा के शासनकाल में जनता परेशान रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ने जनता की कमर तोड़कर रख दी। जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को सबक सिखाने को तैयार है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस को देख रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता अब एकजुट होकर अपनी ताकत को कांग्रेस के प्रचार में झोंक दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें