ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनामित और मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया

नामित और मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया

भाजपा की प्रदेश, जिला, मोर्चा कार्यकारिणी के साथ नगर पालिका परिषद में नामित और मनोनीत पदाधिकारियों का मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत...

नामित और मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 09 Oct 2020 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की प्रदेश व जिला मोर्चा कार्यकारिणी के साथ नगर पालिका परिषद में नामित और मनोनीत पदाधिकारियों का मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 28 फीटा मार्ग स्थित एक आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरव चावला ने संतोष रावत, कमला चौहान, सुरेन्द्र चौहान, छेदीराम भारती, श्याम सिंह चौहान, कृष्णा तोमर, रचिता ठाकुर, राजकुमारी शर्मा, राजकुमार रोहिला और राकेश को फूल मालाएं पहनाकर मनोनीत और नामित होने पर बधाई दी। उन्होंने मनोनीत और नामित पदाधिकारियों से सरकार की समस्त योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लेने की बात कही। इस मौके पर मंडल महामंत्री धीरेंद्र पटवाल, प्रदेश मंत्री नीरू देवी, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, जिला मंत्री विनोद कश्यप, सुमन काशव, जयंती पटवाल, संदीप मोंगा, गुड्डी देवी, सविता ध्यानी, अंकित कंसल, मनोज कुमार, हरीश पैन्यूली, गंभीर तोमर, अर्जुन मित्तल, आशीष मित्तल, प्रत्यक्ष शर्मा, आशीष चौहान, इम्तियाज, रोहित, अनिल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें