ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनिजामुद्दीन दिल्ली जमात से लौटे छह लोगों की हालत बिगड़ी

निजामुद्दीन दिल्ली जमात से लौटे छह लोगों की हालत बिगड़ी

निजामुद्दीन दिल्ली की जमात से लौट कर आ रहे लोगों की संख्या बढती ही जा रही है। जमात से लौटकर आये छह लोगों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें चार की हालत गंभीर पाये...

निजामुद्दीन दिल्ली जमात से लौटे छह लोगों की हालत बिगड़ी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 04 Apr 2020 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

निजामुद्दीन दिल्ली की जमात से लौट कर आ रहे लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जमात से लौटकर आये छह लोगों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें चार की हालत गंभीर पायी गई। गंभीर हालत में पाये गये दो लोगों की पत्नी भी उनके संपर्क में आयी हैं। जिसके चलते सभी छह लोगों को दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है। जबकि जमात से आये दो लोगों में लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हे होम क्वारंटाइन किया गया है। लेहमन अस्पताल से उपजिला चिकित्सालय विकासनगर को भेजी गयी रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली के निजामुद्दीन जमात से लौटकर आये छह लोगों को शुक्रवार को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनलोगों की जांच व परीक्षण करने के बाद दो लोग एकदम स्वस्थ पाये गये। जिन्हे होम क्वारंटाइन करने की सलाह दी गयी है। दोनों लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि वे अपने घरों से बिल्कुल भी बाहर न निकलें। दोनों लोगों की निगरानी उनकी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सौंपी गयी है। दोनों लोगों का चिकित्सा विभाग की टीम नियमित रूप से जांच करती रहेगी। चार अन्य लोग जो जमात से आये थे। उनके स्वास्थ्य में आ रही गिरावट और बीमारी के लक्षण पाये जाने पर उन्हे दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है। इन जमातियों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग पहले अपने घरों को गये थे। जिनमें दो जमातियों की पत्नी उनके संपर्क में आयी थी। दोनों की पत्नियों की अस्पताल में जांच की गयी। उनमें भी बीमारी का संक्रमण पाये जाने पर दोनों महिलाओं को दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के सदस्य डॉ. थानसिंह डुंगरियाल ने बताया कि लेहमन अस्पताल से शनिवार को ही रिपोर्ट मिली है। जिसमें दो महिलाओं सहित छह लोगों को दून अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो लोगों के स्वस्थ पाये जाने पर उनको होम क्वारंटाइन कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें