Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsNewly Elected Block President and Joint Secretary of State Teachers Union Assure Support for Teachers Issues
शिक्षकों की समस्याएं हल करने को पारदर्शी व्यवस्था बनेगी

शिक्षकों की समस्याएं हल करने को पारदर्शी व्यवस्था बनेगी

संक्षेप:

राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी और संयुक्त मंत्री भारती प्रकाश का विद्यालयों में स्वागत किया गया। दोनों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चलाने का भी संकल्प लिया।

Dec 08, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

राजकीय शिक्षक संघ के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष और जिला संयुक्त मंत्री का सोमवार को अपने-अपने विद्यालयों स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन के शिक्षक यशपाल नेगी ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि भारती प्रकाश जनपद कार्यकारिणी में संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुई। दोनों नव निर्वाचत पदाधिकारियों का सोमवार को स्टाफ के अन्य शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के साथ ही ब्लॉक के कई विद्यालयों में स्वागत किया गया। जनपदीय संयुक्त मंत्री भारती ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर विभागीय कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रत्येक शिक्षक को निश्चित समय अंतराल पर जीपीएफ, एनपीएस पासबुक दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि 55 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों की ड्यूटी शिक्षण से इतर कार्यों में नहीं लगाई जाए। नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नेगी ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को नए जोश के साथ शुरू करेगी। प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी को पुरानी पेंशन पाने का हक है, जिसके लिए हर स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनपीएस और यूपीएस शिक्षक, कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा नहीं देता है। इसके तहत पारिवारिक सुरक्षा की गारंटी भी नहीं दी जाती है। कहा कि प्रत्येक शिक्षक, कर्मचारी को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य सिकंदर सिंह चौहान, गीता चौहान, राकेश जोशी, मीरा चौहान, नीतू तोमर, प्रीतम चौहान, विनिता डुंगरियाल, जय प्रकाश, सीता देवी, विनीता देवी मौजूद रहे।