सेलाकुई में शुरु होगा डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन

Mar 01, 2026 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रविवार को नए कूड़ा वाहनों की शुरुआत की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी से अपील की कि कूड़ा हमेशा वाहनों में ही डालें, जिससे नगर को स्वच्छ रखा जा सके।

सेलाकुई में शुरु होगा डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन

सेलाकुई नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को प्रत्येक वार्ड के लिए नए कूड़ा वाहन रवाना किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से कूड़ा हर दिन वाहनों में ही डालने की अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नए कूड़ा वाहनों के संचालन से प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सकेगी।

इससे सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।