New Trade Union Formed in Kwansi Chakrata Block Vijay Singh Chouhan Elected President क्वांसी व्यापार मंडल के विजय बने अध्यक्ष, शैलेंद्र सचिव चुने गए, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsNew Trade Union Formed in Kwansi Chakrata Block Vijay Singh Chouhan Elected President

क्वांसी व्यापार मंडल के विजय बने अध्यक्ष, शैलेंद्र सचिव चुने गए

चकराता ब्लाक के क्वांसी कस्बे में व्यापारियों द्वारा रविवार को बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 16 March 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
क्वांसी व्यापार मंडल के विजय बने अध्यक्ष, शैलेंद्र सचिव चुने गए

चकराता ब्लॉक के क्वांसी कस्बे में व्यापारियों द्वारा रविवार को बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन से पहले व्यापारियों ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया। नई कार्यकारिणी में विजय सिंह चौहान को अध्यक्ष व शैलेन्द्र कुमार को सचिव चुना गया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित मे कार्य करने की शपथ ली। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पूरण सिंह चौहान ग्राम जोगियो को उपाध्यक्ष, कांतिराम शर्मा ग्राम थणता को कोषाध्यक्ष, प्रभुराज को मीडिया प्रभारी चुना। नई कार्यकारिणी ने व्यापार मंडल के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने, क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के साथ नशे के विरुद्ध कार्य करने की बात कही है। बैठक में आनंद सिह नेगी, पूर्व अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, शेर बहादुर, वीरेंद्र, नरेंद्र, राजन सिह, विनोद कुमार, चमन सिह, बॉबी, प्रभुराज, प्रेमदास, खजानदास मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।