स्मैक तस्करी मामले में आरोपी को मिली जमानत
विकासनगर। एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह की अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी को बीस हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र

एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट नंदन सिंह की अदालत से जमानत मिल गई है। मामले के अनुसार आरोपी विनय कुश, पुत्र अरुण कुमार, निवासी बलवा शामली उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी सहारनपुर को पुलिस ने 15 मई 2026 को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 6.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी की ओर से अधिवक्ता साजिद अली ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। साथ ही आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चन्द्र बहुगुणा ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए अपराध को गंभीर प्रकृति का बताया।
सुनवाई के बाद नंदन सिंह ने आरोपी को जमानत दे दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


