Vikasnagar News: माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा कर आशीर्वाद लिया

हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

Vikasnagar News: -मंदिरों और घरों में सुबह से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया-गढ़वाल सभा में महिलाओं ने माता ब्रह्माचारिणी का गुणगान विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। शा

Vikasnagar News: माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा कर आशीर्वाद लिया

Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों और घरों में सुबह से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया था। देर शाम तक मंदिरों में माता की भेंटे गाई जाती रहीं। गढ़वाल सभा भवन में महिलाओं ने मां ब्रह्मचारिणी के भजनों का गुणगान कर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान जय अम्बे गौरी, चलो बुलावा आया है और अम्बे तू है जगदम्बे काली जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मां ब्रह्मचारिणी से सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की। काली माता मंदिर पंडित मनोज पैन्यूली ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां ब्रह्माचारिणी के नाम में ही उनकी शक्तियों की महिमा का वर्णन मिलता है।

ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। अर्थात तप का आचरण करने वाली शक्ति को हम बार-बार नमन करते हैं। माता के इस स्वरूप की पूजा करने से तप, त्याग, संयम, सदाचार आदि की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन समय में भी इंसान अपने पथ से विचलित नहीं होता है। बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन पूजित ब्रह्मचारिणी आंतरिक जागरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। मां सृष्टि में ऊर्जा के प्रवाह, कार्यकुशलता और आंतरिक शक्ति में विस्तार की जननी हैं। ब्रह्मचारिणी इस लोक के समस्त चर और अचर जगत की विद्याओं की ज्ञाता हैं। इनका स्वरूप श्वेत वस्त्र में लिपटी हुई कन्या के रूप में है, जिनके एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे में कमंडल है। यह अक्षयमाला और कमंडल धारिणी ब्रह्मचारिणी नामक दुर्गा शास्त्रों के ज्ञान और निगमागम तंत्र-मंत्र आदि से संयुक्त हैं।गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है और समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी, कोषाध्यक्ष सुभाष ममगाईं , सरिता विजय रावत मोहिनी नौटियाल, अमिता नेगी, एकता थपलियाल, वंदना थपलियाल, कुसुम पैन्यूली, सोला पैन्यूली, बीना पैन्यूली, बीना डोभाल, जयंती पटवाल, किरण बडोनी, सुरिता रावत, रिम्पी चौधरी, कमलेश रावत, बीना थापा, बबीता रतूड़ी, सुनीता राय, सरोज मलासी, पूजा, पूनम तोमर, गायत्री, मोनिका रतूड़ी, रेखा डोडियाल, बसंती राणा और ममता असवाल मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा कर आशीर्वाद लिया