Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsNational Service Scheme Camp Concludes with Cultural Program in Lakhanwala
रंगारंग कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविर संपन्न

रंगारंग कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविर संपन्न

संक्षेप:

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) इकाई का पंचायत भवन लखनवाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का स

Feb 08, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का पंचायत भवन लखनवाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जस्सोवाला क्षेत्र सुमित नेगी तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान लखनवाला सुन्दर लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार ने शिविर में सात दिनों के दौरान स्वयं सेवकों की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि सुमित नेगी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को महत्वपूर्ण बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें