ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपालिका अध्यक्ष ने किया जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण

पालिका अध्यक्ष ने किया जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण

बरसात का मौसम शुरू होते ही नगर पालिका परिषद भी हरकत में आ गया है। सोमवार सुबह पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने पालिका क्षेत्र में जल भराव होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को...

पालिका अध्यक्ष ने किया जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 08 Jul 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताबरसात का मौसम शुरू होते ही नगर पालिका परिषद भी हरकत में आ गया है। सोमवार सुबह पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने पालिका क्षेत्र में जल भराव होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये हैं। सोमवार सुबह पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने ईओ बीएल आर्य के साथ जल भराव होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाकपत्थर मार्ग, सिंगरा कॉलोनी, दुर्गा विहार, बाबूगढ़, कल्याणपुर आदि स्थानों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने मौके पर मौजूद पालिका कर्मचारियों को बरसाती मौसम को देखते हुए निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। कहा कि जिन स्थानों पर अधिक जल भराव की समस्या है, उन्हें प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को भी भरोसा दिलाया कि जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता गुलाब सिंह पंवार, सफाई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह राय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें