ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनगर पालिका का सेनेटाइजेशन अभियान जारी

नगर पालिका का सेनेटाइजेशन अभियान जारी

कोरोना संक्रमण से बचाव को नगर पालिका परिषद का सेनेटाइजेशन अभियान जारी है। पालिका कर्मी नगर क्षेत्र को सेनेटाइज करने के साथ नगरवासियों को संक्रमण से...

नगर पालिका का सेनेटाइजेशन अभियान जारी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 30 May 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

कोरोना संक्रमण से बचाव को नगर पालिका परिषद का सेनेटाइजेशन अभियान जारी है। पालिका कर्मी नगर क्षेत्र को सेनेटाइज करने के साथ नगरवासियों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते पालिका कर्मियों ने युद्धस्तर पर सेनेटाइजेशन किया। कर्मचारियों ने उप जिला अस्पताल, गोर्खा बस्ती, सैय्यद मार्ग, इंदिरा उद्यान मार्ग सहित नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज किया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने लोगों से मास्क पहनने और बार- बार हाथ धोने की अपील भी की। टीम में सुनील टांक, जगमोहन रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें