Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsMulti-Purpose Camp Held in Langha Government Schemes Benefit 639 Residents
ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः लांघा में 639 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

संक्षेप:

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासनगर ब्लॉक के न्याय पंचायत लांघा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 639 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जबकि 27 शिकायतें आईं। उप जिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं।

Jan 12, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सोमवार को विकासनगर ब्लॉक के न्याय पंचायत लांघा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं, 639 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 27 शिकायतें आई। इनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने शेष शिकायतों का संबंधित विभागों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से शासन को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 219 लोगों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित की। पशुपालन विभाग ने 24 पशुपालकों को दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 14 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए। रीप परियोजना ने 25, डेयरी ने 36, कृषि विभाग ने 22, उद्यान विभाग ने 12 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 12 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 28 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त बाल विकास ने 22, पंचायती राज विभाग ने नौ मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग ने 15 श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, ज्येष्ठ उप प्रमुख गुलफाम अली, तहसीलदार विवेक राजौरी व खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।