कालसी गेट से बाइक चोरी
कालसी गेट क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कालसी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय पीड़ित ने अपनी बाइक मदन स्वीट शॉप के सामने खड़ी की थी और लौटने पर उसे गायब पाया।

कालसी गेट क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कालसी में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कालसी अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले में ग्राम कालसी निवासी माया सिंह चौहान पुत्र नत्थी सिंह ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गत 26 फरवरी को वह किसी कार्य से कालसी गेट गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मदन स्वीट शॉप के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है।
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



