ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसमाज सेवा के प्रति किया प्रेरित

समाज सेवा के प्रति किया प्रेरित

भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल में शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों और नीतियों के...

समाज सेवा के प्रति किया प्रेरित
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 31 Oct 2020 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल में शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों और नीतियों के साथ अनुशासन और समाज के प्रति योगदान का प्रशिक्षण दिया गया।

शनिवार शाम प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान और मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। लेकिन, बिना प्रशिक्षण कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में लोगों के प्रति अपना योगदान निभाने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन भी किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, जगपाल चौधरी, संदीप शर्मा, घनश्याम सैनी, सुनील तोमर, धीरेन्द्र रावत, पुष्पेंद्र उपाध्याय, कुणाल तिवारी, किरण कन्नौजिया, विजय पटवाल, मनोज कश्यप, संजय भम्भोरिया, देवेंद्र चावला, मुकेश भरतरी आदि मौजूद रहे। उधर, सुद्धोवाला मंडल में शनिवार को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रसाद ममगाईं और प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर अभिमन्यु कुमार, विनय, सुखदेव सिंह फर्सवाण, यशपाल सिंह नेगी, मंजू नेगी, हेमलता नेगी, अरूण मित्तल, राजू थापा, देवेन्द्र बिष्ट, कविता क्षेत्री, नर्मदा क्षेत्री, गजेन्द्र थापा, बलबहादुर थापा, अनूप सेमवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें