ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरछावनी क्षेत्र चकराता में बंदरों का आंतक

छावनी क्षेत्र चकराता में बंदरों का आंतक

छावनी क्षेत्र में एकाएक बंदरों की संख्या में हुई बेहताशा वृद्धि ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां-वहां बंदरों के झुंड लोगों को परेशान कर रहे हैं।...

छावनी क्षेत्र चकराता में बंदरों का आंतक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 22 Nov 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता। हमारे संवाददाता

छावनी क्षेत्र में बंदरों की संख्या में हुई बेहताशा वृद्धि ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां-वहां बंदरों के झुंड लोगों को परेशान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने छावनी प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, रवीश अरोड़ा, प्रदीप जोशी, दलजीत नागपाल, प्रताप चौहान, राजेन्द्र चौहान आदि ने बताया कि छावनी क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों ने आंतक बना है। सभासद कमल रावत ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में मामले को उठाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें