ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनाबालिग से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

नाबालिग से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो एक्ट और जान से मारने धमकी का...

नाबालिग से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 24 Jun 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पोक्सो एक्ट और जान से मारने धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वह नवंबर 2016 में सुद्धोवाला में अपने परिवार के साथ रहती है। 5 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ विकासनगर आयी थी। तभी घर में उसकी नाबालिग पंद्रह वर्षीय बेटी को अकेला देखकर लियाकत निवासी रुद्रपुर हाल सुद्धोवाला ने उसकी बेटी के साथ गलत नीयत से छेड़खानी की। जब बेटी ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकठ्ठे होने लगे तो आरोपी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। तब से वह पुलिस से लगातार कार्रवाई करने की मांग कर रही है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें