Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsMinor Abduction Attempt Foiled in Saharanpur Three Arrested
किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा

किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा

संक्षेप:

कालसी के अंबाड़ी से किशोरी का अपहरण कर ले गए अपने साथ किशोरी के चाचा

Jul 21, 2025 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ सहारनपुर ले जा रहे तीन युवकों को नाबालिग के चाचा ने स्थानीय लोगों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद वह नाबालिग और तीनों आरोपियों को थाना कालसी ले गए और तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी तीन युवक अंबाड़ी से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे थे। इस बात की भनक उसके चाचा को लग गई। जिसके बाद चाचा ने उनका पीछा किया और हरिपुर में स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग भतीजी के साथ ही तीनों को पकड़ लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि इसके बाद उनकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने कहा कि मुकेश पुत्र संता कुमार निवासी जिसऊ घराना कालसी हाल पता मेहूंवाला चेतना क्लब के पास अंबाड़ी, राहुल जोशी निवासी डुमेट, संदीप राणा निवासी डुमेट और सोहन डोभाल निवासी पुरानी कालसी आरोपी नीटू निवासी हड्डोवाला दीपांशु पुत्र जसवीर निवासी ग्राम मलकपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर, दीपक पुत्र सोमवीर निवासी ग्राम मलकपुर थाना नकुड़ व ऋतिक पुत्र मुकेश निवासी ग्राम चपर पीडी थाना अंम्बेटा जिला सहारनपुर को अपने साथ पकड़कर थाने लाए थे। मुकेश की तहरीर के बाद तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद नालालिग के बयान के आधार पर उनके खिलाफ गलत कार्य के लिए प्रेरित करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।