Vikasnagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर डाकपत्थर मुख्यालय के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सरकारी मांगों के निस्तारण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। आगामी पांच अक्तूबर को देहरादून में महारैली की योजना बनायी गई।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी

Vikasnagar News: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर डाकपत्थर मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने सोमवार को गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारियों ने लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन की विकासनगर शाखा के अध्यक्ष संजीव पाल ने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

सरकारी फैसलों की अपील

उन्होंने सरकार से कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को सामूहिक मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

भविष्य की योजनाएँ

गेट मीटिंग में पांच अक्तूबर को देहरादून में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महारैली को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। कर्मचारियों ने अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महारैली के माध्यम से सरकार के समक्ष मांगों को मजबूती से रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में रवि कुमार साहू, हिमांशु मित्तल, गौरव दीक्षित, सौरव गुप्ता, मोहित चौहान, बलराम पाल, रफ़ी, योगेंद्र रावत, राम सागर आदि शामिल रहे।

FAQs

✦कर्मचारियों ने किन मांगों को लेकर आंदोलन किया?−
कर्मचारियों ने लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी