ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरविकासनगर व सहसपुर ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विकासनगर व सहसपुर ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का लगाया आरोप

आरटीआई कार्यकर्ता ने सहसपुर ब्लॉक व विकासनगर ब्लॉक में बड़े पैमाने पर मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने...

विकासनगर व सहसपुर ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का लगाया आरोप
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 03 Apr 2019 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। कार्यालय संवाददाताआरटीआई कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप ने मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को भेजे पत्र में कहा कि सहसपुर और विकासनगर ब्लॉक के ढकरानी, इस्टहोपटाउन, सभावाला, शेरपुर, माजरी, सहसपुर, रामपुर कला, खुशालपुर, शंकरपुर, केदारावाला, सिंगनीवाला, बैरागीवाला, ढाकी, छरबा, भुड्डी टिमली, सहित विभन्न गांवों में बड़े पैमाने पर मनरेगा कार्यों में गड़बडी पायी गयी है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच करवाई। जिसमें कई धांधलियां उजागर की गयी। लेकिन इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गयी। कश्यप ने इस मामले में मुख्य सचिव से मनरेगा कार्यों की बड़े स्तर पर जांच करवाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें