ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगर लोडर दुर्घटना के मृतकों का किया सामूहिक दाह संस्कार

लोडर दुर्घटना के मृतकों का किया सामूहिक दाह संस्कार

त्यूणी-बंगूर मार्ग पर गुरुवार को हुई दुर्घटना में तीन छात्राओं सहित मारे गये पांच लोगों का ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव के घाट पर सामूहिक दाह संस्कार किया। जब परिजनों ने मृतकों को...

 लोडर दुर्घटना के मृतकों का किया सामूहिक दाह संस्कार
Center,DehradunFri, 02 Jun 2017 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

त्यूणी-बंगूर मार्ग पर गुरुवार को हुई दुर्घटना में तीन छात्राओं सहित मारे गये पांच लोगों का ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव के घाट पर सामूहिक दाह संस्कार किया। जब परिजनों ने मृतकों को मुखाग्नि दी तब पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस दुर्घटना में पांच जवान लोगों के मारे जाने से पूरी सिलगांव खत में मातम पसरा हुआ है। तहसील प्रशासन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उधर दुर्घटना में घायल सोलह लोगों का दून अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।गुरुवार शाम करीब छह बजे त्यूणी से करीब 25 किमी दूर बंगूर मार्ग पर हुई लोडर दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बीस लोग घायल हो गए थे। त्यूणी पीएचसी में मृतकों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने शव परिजनों को सौंप दिए थे। जिनका पैतृक घाट मास्टी खड्ढ में अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के परिजनों ने जैसे ही मृतकों को मुखाग्नि दी वैसे ही घाट पर मौजूद लोगों की आंखें छलक आयी। इस घटना के बाद शुक्रवार दिनभर बंगूर गांव में एक भी परिवार को चूल्हा नहीं जला। पूरा गांव शोक में डूबा रहा। वहीं खतसिल गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। अचानक हुई इस दुर्घटना में पांच युवक-युवतियों की मौत का सभी को गहरा दुख है। त्यूणी के नायब तहसीलदार पूरण सिंह तोमर ने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। बताया कि बंगूर गांव के बबलू पुत्र साधुराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें