Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsMakar Sankranti Celebration with Khichdi Bhandara at Saraswati Vidya Mandir Inter College Vikasnagar
विकासनगर में मकर संक्रांति पर्व पर विशाल खिचड़ी भंडारा आयोजित

विकासनगर में मकर संक्रांति पर्व पर विशाल खिचड़ी भंडारा आयोजित

संक्षेप:

विकासनगर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और विभिन्न मंदिरों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हनुमत धाम और हनुमान मंदिर गुडरिच में विशाल खिचड़ी भंडारा आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ और मकर संक्रांति के महत्व पर चर्चा की गई।

Jan 15, 2026 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on
विकासनगर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में सहित विभिन्न मंदिरों में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बाजार के साथ ही हनुमत धाम विकासनगर और हनुमान मंदिर गुडरिच में विशाल खिचड़ी भंडारा आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रामभोग खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, छत्रपाल सिंह तथा अन्य भैया बहनों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। विद्यालय के भैया दीक्षांत तथा बहन दिशा सोनाक्षी आदि ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व के विषय में बताया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य छत्रपाल सिंह ने भैया बहनों को बताया कि मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पूरे भारत में भिन्न रूपों में मनाया जाने वाला पर्व है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है। इसी कारण इस पर्व को 'उतरायण' भी कहते है। वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर 6 महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर से दक्षिण की ओर वलन कर लेना होता है। तत्पश्चात सभी को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। अक्षरा गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;