Vikasnagar News: जाटोवाला में एमडीडीए ने ध्वस्त की 100 बीघा अवैध प्लाटिंग

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: - कई लोगों ने मिलकर बिना नक्शा स्वीकृति के कर दी थी प्लाटिंग ग - सोमवार को एमडीडीए ने पुलिस फोर्स के साथ धवस्त कर दी प्लाटिंग विकासनगर,कार्यालय संवाद

Vikasnagar News: जाटोवाला में एमडीडीए ने ध्वस्त की 100 बीघा अवैध प्लाटिंग

Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सहसपुर क्षेत्र के नया हाईवे, जाटोवाला में करीब 100 बीघा क्षेत्रफल में की गई कथित अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम विकासनगर के आदेश पर प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध सड़क और प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

कार्यवाही का विवरण

एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना ने बताया कि अभिषेक बलूनी, दीपक सैनी एवं अन्य लोगों की ओर से नया हाईवे, जाटोवाला सहसपुर में लगभग 100 बीघा भूमि पर सड़कें बनाकर प्लॉटों का चिन्हीकरण करते हुए अवैध प्लॉटिंग की गई थी। इस पर उत्तराखंड नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत उनके खिलाफ वाद दायर किया गया था। इसके बाद संबंधित को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा था। लेकिन उनकी ओर से नोटिस का कोई जबाब नहीं दिया गया। जिसके बाद एसडीएम विकासनगर की ओर से छह जुलाई को आदेश जारी कर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि सोमवार को अवर अभियंता सिद्धार्थ सेमवाल, अमन पाल और ललित नेगी की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विकसित सड़कें और प्लॉटिंग ध्वस्त की गई।

एक्शन की भविष्य की योजना

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण की अनुमति के बिना की जाने वाली अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FAQs

यह कार्रवाई क्यों की गई?
यह कार्रवाई सहसपुर क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।