मास्टर प्लान से प्रभावितों को मंदिर समिति देगी 27 लाख सहयोग राशि

Feb 09, 2026 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

जौनसार बावर के महासू धाम हनोल में 120 करोड़ के मास्टर प्लान के विकास में मंदिर प्रबंधन समिति ने स्थानीय ग्रामीणों को 27 लाख की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। बैठक में जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख की राशि भी स्वीकृत की गई।

मास्टर प्लान से प्रभावितों को  मंदिर समिति देगी 27 लाख सहयोग राशि

जौनसार बावर के महासू धाम हनोल में 120 करोड़ की लागत से बन रहे मास्टर प्लान के विकास में मंदिर प्रबंधन समिति ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। मंदिर समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों को अलग से सहयोग राशि के रुप में 27 लाख की आर्थिक मदद प्रदान करने का निर्णय लिया है। महासू देवता मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को देवता के वजीर एवं समिति के मुख्य संरक्षक दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने मास्टर प्लान के विकास के संबंध में बिन्दुवार चर्चा कर आगे की रुपरेखा बनाई। समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों की मदद को 27 लाख की सहयोग राशि प्रदान करने पर सहमति जताई।

इसके अलावा समिति ने बावर खत के ग्राम कूणा के नुवाडा स्थित ज्येष्ठ देवता बाशिक महासू के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सामुदायिक विकास कार्य को 11 लाख की सहयोग राशि बाशिक महाराज मंदिर समिति नुवाडा को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;