ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमहिलाओं को किया पोषाहार के प्रति जागरूक

महिलाओं को किया पोषाहार के प्रति जागरूक

विकासनगर। बाल विकास परियोजना सहसपुर की ओर से चल रहे पोषण माह में शुक्रवार को अम्मा की स्मृतियां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दादी अम्मा के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।...

महिलाओं को किया पोषाहार के प्रति जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 04 Sep 2020 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बाल विकास परियोजना सहसपुर की ओर से चल रहे पोषण माह में शुक्रवार को अम्मा की स्मृतियां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दादी-अम्मा के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों को पोषाहार की जानकारी दी। सहसपुर केन्द्र पर परियोजना अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल ने महिलाओं और बच्चों को हरे पत्तेदार सब्जियों, झंगौरे की खीर, मंडुवे की रोटी आदि पोषक आहारों के सेवन को प्रेरित किया। उन्होंने पोषण सम्बंधी महिलाओं के पूछे प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस मौके पर कमलेश, फूल देवी, अनीता, गीता, इंद्राशाह, राजवती आदि मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें