चंद्र ग्रहण के सूतक काल में बंद रहे मंदिरों के कपाट

Mar 03, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

पछुवादून में चंद्रग्रहण मंगलवार दोपहर 3:19 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त हुआ। सूतक काल के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। ग्रहण के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया हुई और फिर श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी ने बताया कि ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणें पृथ्वी पर आती हैं।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में बंद रहे मंदिरों के कपाट
पछुवादून में चंद्रग्रहण मंगलवार दोपहर बाद 3:19 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त हुआ। सूतक काल के चलते क्षेत्र के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इन्हें ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण करके रात 8:30 बजे खोला गया। कपाट बंद होने से पहले मंदिरों में मंगला आरती की गई। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। इसके चलते मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती गई। महासू धाम हनोल, बाशिक महासू मंदिर मैंद्रथ, पवासी महासू मंदिर ठडियार, शेडकुड़िया देवता मंदिर रायगी समेत पछुवादून के सभी मंदिरों के कपाट सुबह की आरती और भोग के बाद विधिवत रूप से बंद कर दिए गए थे। सूतक लगने से पहले मंदिरों में मंगला आरती और श्रृंगार आरती संपन्न हुई। देर शाम ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न की की गई। इसके उपरांत पुनः आरती और पूजा-अर्चना के साथ कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पछुवादून, जौनसार बावर में चंद्रग्रहण को लेकर धार्मिक आस्था, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। महासू धाम हनोल के मुख्य पुजारी मोहन लाल सेमवाल ने बताया ग्रहण एक अशुभ घटना है। जब भी ग्रहण होता है तो इस दौरान हानिकारक किरणें पृथ्वी पर आती हैं। इससे वातावरण दूषित हो जाता है। मंदिर भी इनसे अछूते नहीं रहते। माना जाता है कि इन हानिकारक किरणों का प्रभाव देव प्रतिमाओं पर भी होता है। इसलिए ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट कुछ देर के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।