रडू-मुंधोल मार्ग पर परिवहन विभाग चलाए बस

Mar 01, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

स्थानीय ग्रामीणों ने जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से देवघार को जोड़ने वाले रडू-मुंधौल मोटर मार्ग पर बस संचालन के लिए परिवहन निगम को ज्ञापन भेजा है। उनका मानना है कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में कई स्थानीय नेता शामिल हैं।

रडू-मुंधोल मार्ग पर परिवहन विभाग चलाए बस

जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से खत देवघार को जोड़ने वाले रडू-मुंधौल मोटर मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने यातायात के लिए परिवहन निगम की बस संचालन के लिए एमडी परिवहन निगम को ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में परिवहन विभाग की बस चलने से लोगों को यातायात सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में तिलक राणा, कल्याण सिंह, बलबीर सिंह, सैन सिह, राहूल, सुजाइक, लायकराम, दीपचंद जोशी, प्रताप सिंह जोशी, सुरेन्द्र, कुंवर सिंह, चंदन सिह, बबलू, बिक्रम, संदीप राणा आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।