Vikasnagar News: दीपावली से पहले बाजार में बाहरी फड़ पर रोक, स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी जगह

हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

Vikasnagar News: -पटाखा लाइसेंस में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता की मांग;मांग; -प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और अधूरे काम जल्द पूरा कराने का फैसला विकासनगर, संवाददात

Vikasnagar News: दीपावली से पहले बाजार में बाहरी फड़ पर रोक, स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी जगह

Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। दिवाली से पहले बाजार में बाहरी फड़ कारोबारियों पर रोक और स्थानीय दुकानदारों को ही दुकानों के बाहर सामान लगाने की छूट देने का फैसला हुआ है। स्थानीय व्यापारियों को पटाखा लाइसेंस में प्राथमिकता, बसों के प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और 65 दिन से अधूरे पहाड़ी गली के काम को पर्व से पहले पूरा कराने की मांग भी व्यापार मंडल ने उठाई है। श्री सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं और व्यापारियों से जुड़े इन मुद्दों पर कई अहम निर्णय लिए गए।

व्यापार मंडल की बैठक

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री हरीश अरोड़ा ने बताया कि दीपावली से एक सप्ताह पहले अपनी या किराये की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी निर्धारित स्थान पर दुकान के बाहर सामान लगा सकेंगे। व्यापार मंडल ने बाहरी फड़ कारोबारियों को स्थानीय दुकानों के सामने फड़ लगाने की अनुमति नहीं देने की बात कही। पटाखा लाइसेंस जल्द जारी कराने और स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर व्यापार मंडल प्रतिनिधि एसडीएम से मुलाकात करेंगे। जीएसटी विभाग के डीसी से भी मिलकर दीपावली तक चालान की कार्रवाई में राहत देने का अनुरोध किया जाएगा। इसके साथ ही देहरादून और सहारनपुर रूट पर चलने वाली बसों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल का मुद्दा बैठक में उठा। व्यापार मंडल संबंधित रूट अध्यक्षों और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और यात्रियों की सुविधा के लिए उचित पिक-एंड-ड्रॉप स्थान निर्धारित कराने की मांग करेगा।

पहाड़ी गली का काम 65 दिन से अधूरा

इस दौरान हिमकर गुप्ता, नीरज ठाकुर, अमरजीत सिंह राजू, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

----

पहाड़ी गली में ईएमएस का काम करीब 65 दिनों से अधूरा पड़ा होने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। व्यापारियों ने दीपावली से पहले काम पूरा कर रास्ता सुचारु कराने की मांग की। कार्य में तेजी नहीं आने पर अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल ने दीपावली के दौरान सभी व्यापारियों से आपसी एकता, सहयोग और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों और प्रशासन से समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

संभावित प्रश्न

✦दिवाली से पहले व्यापार मंडल ने क्या निर्णय लिया?−
दिवाली से पहले बाजार में बाहरी फड़ कारोबारियों पर रोक और स्थानीय दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान लगाने की छूट देने का फैसला हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: दीपावली से पहले बाजार में बाहरी फड़ पर रोक, स्थानीय दुकानदारों को मिलेगी जगह