Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsLocal Residents Protest against Land Encroachment Notices on Tuni-Mori-Purola-Naogav Highway
त्यूणी-मोरी-नौगांव राजमार्ग का सीमांकन को ग्रामीणो ने घेरा
संक्षेप:
लोक निर्माण विभाग द्वारा त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी करने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया और कहा कि उनके पास जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज हैं। लोग सीमांकन कार्य रोकने की मांग कर रहे थे, जबकि अधिकारियों ने दस्तावेज दिखाने से इंकार कर दिया।
Dec 04, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
लोक निर्माण विभाग की ओर से त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी करने का स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए गुरुवार को अधिकारियों का घेराव किया। लोगों ने कहा कि उनके पास जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मौजूद हैं लेकिन लोनिवि अतिक्रमण के नाम पर उन्हें अपनी ही जमीन से हटाने की कोशिश कर रहा है। गुरुवार को मार्ग का सीमांकन करने पहुंचे लोनिवि अधिकारियों को स्थानीय जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग सुबह ही बड़ी संख्या में त्यूणी-मोरी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर पहुंचे और अधिकारियों से सीमांकन कार्य रोकने की मांग की। कहा कि त्यूणी गेट बाजार से माटल बस्ती तक राजमार्ग के दोनों किनारो पर बसे लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है जबकि वे अपनी जमीन पर ही बसे हुए हैं। किसी भी परिवार ने राजमार्ग पर अतिक्रमण नहीं किया है। जमीन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद लोनिवि और प्रशासन उन्हें उनकी ही जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने राजस्वकर्मियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राजमार्ग के सीमांकन संबंधी दस्तावेज दिखाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें दस्तावेज नहीं दिखाए। इसके बाद भड़के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी करने के बावजूद उन्हें सीमांकन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाए जा रहे हैं और न ही मुआवजा राशि निर्धारित की गई है। ग्रामीणों के विरोध के कारण लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गुरुवार को सीमांकन नहीं कर पाए। घेराव करने वालों में बनवारी लाल, सुमित्रा, रामचंद्र, लायक राम शर्मा, शिवलाल, भागमल, इंद्रराम डोभाल, जगत सिंह और हृदय सिंह आदि शामिल रहे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




