Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsLocal Representatives Demand Action Against Rising Drug Trade in Pachuwadun
पछुवादून में बढ़ते नशे के कारोबार को तत्काल रोका जाए

पछुवादून में बढ़ते नशे के कारोबार को तत्काल रोका जाए

संक्षेप:

पछुवादून में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सीओ भाष्कर लाल शाह से मुलाकात की। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नशे के कारण भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, जिससे युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।

Thu, 6 Nov 2025 06:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

पछुवादून में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नशा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के कारण क्षेत्रवासी इन दिनों भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य डाकपत्थर सुरेंद्र सिंह चौहान, जस्सोवाला जिपं सदस्य सुमित नेगी के साथ ही पछुवादून के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग सीओ भाष्कर लाल शाह के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि पछुवादून क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासी इन दिनों भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम गांजा, चरस, स्मैक और नशीली दवाइयां बेच रहे हैं। जिससे कई युवक नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। नशे की लत के कारण क्षेत्र में चोरी, झगड़े और अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। कहा कि नशे का यह जाल समाज के नैतिक ढांचे को तोड़ रहा है और युवाओं को अंधकार की ओर धकेल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नशा तस्करों को मोहल्ले में आते-जाते देखा गया है, परंतु डर के कारण कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसेगा और इलाके को नशामुक्त बनाने के लिए सघन जांच व सर्च अभियान चलाएगा। सीओ भाष्कर लाल शाह ने कहा कि पुलिस लगातार नशे तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों का सहयोग मिलेगा तो नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सोमपाल चौहान, इसरार, सोहेल पाशा, तनवीर आलम, संजय राणा, बृजेश कुमार, विनोद, अशद, ऐजाज, काशी मोगा, अमित कुमार, हरीश कंडवाल, योगेश त्यागी आदि मौजूद रहे।