ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरयमुना वैली के दिनेश, ग्रीन वैली की रूपा बनीं अध्यक्ष

यमुना वैली के दिनेश, ग्रीन वैली की रूपा बनीं अध्यक्ष

लायंस क्लब यमुना वैली व लायंस क्लब ग्रीन वैली का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दिनेश जायसवाल को यमुना वैली व रूपा शर्मा को ग्रीन वैली के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी...

यमुना वैली के दिनेश, ग्रीन वैली की रूपा बनीं अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 03 Aug 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

धूमधाम से मना लायन्स क्लब का अधिष्ठापन समारोहविकासनगर। हमारे संवाददातालायंस क्लब यमुना वैली और लायंस क्लब ग्रीन वैली का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दिनेश जायसवाल को यमुना वैली और रूपा शर्मा को ग्रीन वैली के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार रात नगर क्षेत्र के एक होटल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि ड्रिस्ट्रिक गवर्नर संजीव अग्रवाल और पूर्व गवर्नर विनय मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अधिष्ठापन समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने की बात कही। इसके बाद डॉ. एनपी राणा और डॉ. नारायण झा ने यमुना वैली और ग्रीन वैली के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। यमुना वैली में गगन सेठी को सचिव और गगन दुआ को कोषाध्यक्ष एवं ग्रीन वैली में रीना चावला को सचिव व टीना कौर को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। नव नियुक्त अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि लायंस क्लब यमुना वैली हमेशा से ही समाज के उत्थान और निर्धन एवं जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहा है। भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यों को अधिक गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, अतुल चावला, डॉ. नरदेव शर्मा, अजीत कोचर, रजनीश गोयल, विनोद शर्मा, अनु लाम्बा, सुनील कपूर, विशाल ठाकुर, संजय गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, पंकज गौड, नितिन बजाज, विजय, उमाकांत अग्रवाल, विनयकांत नौटियाल, हेमचंद सकलानी, सुरेन्द्र मित्तल, एसपी जाटव, इंदू जायसवाल, कृतिका सेठी, मधु मित्तल, अंजू सकलानी, अनु दत्ता, भारत कालडा, सुरेश रावत, राजकुमार, सतीश जायसवाल, रोहित तोमर, यमन चौधरी, राजेश खन्ना, मुदित अग्रवाल, विनय कपिल, भारत गर्ग, नितिन पिपलानी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें