ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरबर्फबारी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त

बर्फबारी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त

क्षेत्र में पिछले दो दिन से खराब मौसम के बाद शनिवार सुबह धूप खिली। लेकिन, सूर्यदेव की कृपा ज्यादा देर नहीं रही। दोपहर बाद एकाएक मौसम ने दोबारा करवट बदल ली। जिसके बाद क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि ले साथ...

बर्फबारी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 18 Jan 2020 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता क्षेत्र में सीजन की चौथी बर्फबारीपर्यटकों ने जमकर उठाया बर्फबारी का लुत्फ चकराता। हमारे संवाददाताक्षेत्र में पिछले दो दिन से खराब मौसम के बाद शनिवार सुबह धूप खिली। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने दोबारा करवट बदल ली। इसके बाद क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि ले साथ हल्की बर्फबारी हुई। शाम तक चकराता बाजार बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। जिसके चलते वीकेंड के चलते चकराता आये पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। क्षेत्र में यह सीजन की चौथी बर्फबारी है। वहीं, ऊंची चोटियों पर भी बर्फ पड़ने की सूचना है।चकराता में दिसंबर माह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से बिगड़ा हुआ है। जिसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में धूप खिली रही। उसके बाद एकाएक आसमान में बादल घिर आये और देखते ही देखते बारिश के साथ ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी होने लगी। शाम होते-होते चकराता में सड़कों पर एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। जिसका चकराता आये पर्यटकों ने भरपूर आनंद उठाया। लोगों ने अपने परिवारों संग बर्फ के गोले एक-दूसरे पर मारकर खूब मजे किए। क्षेत्र की ऊंची चोटियों देवबन, लोखंडी, मोयला टॉप, व्यास शिखर, खडम्बा आदि पहले से ही बर्फ की सफेद चादर से लकदक हैं। जिन पर शनिवार को एक बार फिर हुई बर्फबारी ने बर्फ को ताजा कर दिया। हालांकि, इस बर्फबारी ने ऊंचाई पर बसे गांवों में दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बर्फबारी से अधिकतम तापमान गिरकर 5 और न्यूनतम माइनस 2 पर आ गया है। इससे क्षेत्रवासी भीषण ठंड की चपेट में हैं। लोगों को बर्फबारी के चलते घरों में कैद होकर हीटर और अंगीठी के सहारे ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पछुवादून में बारिश से बढ़ी ठंडशुक्रवार शाम से बदले मौसम के बाद शनिवार को भी मौसम बार-बार बदलता रहा। सुबह धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। लेकिन दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गये। इतना ही नहीं, रुक-रुककर कई बार हल्की बारिश भी हुई। जिससे तापमान में आई गिरावट ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। ठंड से बचने के लिए लोगों को हीटर, अंगीठी और अलाव आदि का सहारा भी लेना पड़ा। शाम के समय अचानक बारिश ने तेजी पकड़ ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें