धौलास की जमीन को राज्य सरकार में निहीत किया जाए : पुंडीर

Feb 10, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

तहसील क्षेत्र अंतर्गत सहसपुर विधान सभा के धौलास में शेखुल हिंद ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन पर अवैध बस्ती बसने को लेकर विधायक सहदेव पुंडीर इसे कांग्र

धौलास की जमीन को राज्य सरकार में निहीत किया जाए : पुंडीर

विधायक सहदेव पूंडीर ने धौलास में शेखुल हिंद ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहीत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूडीर का आरोप है कि साल 2002 में धौलास में शेखुल हिंद नाम के एक ट्रस्ट को जमीन बेचे जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी को बदलने की सोची समझी साजिश के तहत जमीन बेची गई थी, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक वर्ग के लोगों की जनसंख्या को बढ़ाकर अपना वोट बैंक में इजाफा करना चाहती है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि धौलास में शेखुल हिंद ट्रस्ट की खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।