ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनेता प्रतिपक्ष ने समाल्टा मंदिर में किए देवता के दर्शन

नेता प्रतिपक्ष ने समाल्टा मंदिर में किए देवता के दर्शन

जौनसार बावर दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने गुरुवार को समाल्टा मंदिर में छत्रधारी चालदा महाराज के दर्शन कर खुशहाली की...

नेता प्रतिपक्ष ने समाल्टा मंदिर में किए देवता के दर्शन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 02 Dec 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनसार बावर दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने गुरुवार को समाल्टा मंदिर में छत्रधारी चालदा महाराज के दर्शन कर खुशहाली की मन्नतें मांगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश में जनता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ने जनता के कल्याण के बजाय अपने चहेतों के कल्याण के लिए काम किया है। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से मुक्ति चाहती है। इसके लिए लोगों ने कांग्रेस का साथ देना शुरू कर दिया है। कहा कि चालदा महाराज से प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी है और मन्नत जरूर पूरी होगी। इस दौरान सरदार सिंह तोमर, जवाहर सिंह, अजय नेगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें